रविवार, 30 अगस्त 2020

मन पतंग ...

एक तरंग संग जोड़ चली,
एक उमंग संग ओढ़ चली। 

चली जो मस्त पवन चली,
एक पतंग संग डोर चली।

एक मृदंग अंग तोड़ चली,
पथिक की राह मोड़ चली। 

तम छँटा जो ये भोर चली,
मनवा को झकझोर चली। 

चली चली बस चली चली 
तू जो फ़िर उस ओर चली,

जग जहाँ  सब छोड़ चली। 

ओर के उस छोर चली,
दिलों को क्यूँ तोड़ चली। 

लेकर सपनों की गठरी,
आशाओं को मोड़ चली।

बिन कुछ कहे, बिन कुछ सुने,
साँसों से नाता तोड़ चली।

पलकों पर जो ठहरी थी,
वो बारिश भी छोड़ चली।

एक कहानी अधलिखी सी,
मुझको पढ़ना छोड़ चली।