वक़्त-ए-रुख़्सत का मौसम है
छाई ये कैसी ख़ुमारी है
खुशियाँ मिले तुम्हें सारी
बस ख्वाहिश सदा हमारी है
Somu thoughts, some words, some emotions.. please come, travel with me..
वक़्त-ए-रुख़्सत का मौसम है
छाई ये कैसी ख़ुमारी है
खुशियाँ मिले तुम्हें सारी
बस ख्वाहिश सदा हमारी है
बिखरी पड़ी थी ज़िन्दगी
बेतरतीब सी उलझी उलझी
चाहत की महफिल थी सजाई
संग सिर्फ सन्नाटा ही आया
हसरतों का हौंसला तो था लेकिन
जिस्म ने सताया और मन ने उलझाया
दर्द तो सहते रहे हँसते हँसते
उलझनें ना सुलझाना आया
झर झर झरता
बहता झरना
करता रहता
इतनी मस्ती
....(बचपन)
कल कल कहता
कहता रहता
मौत है क्या
इतनी सस्ती
धूँ धूँ जलता
फुँकता रहता
फिर भी रहता
बस्ती बस्ती
....(प्रौढ़ावस्था)
पल पल फँसता
हँसता रहता
सब कुछ सहता
मानव हस्ती
....(वृद्धावस्था)
हर छोटी खुशी की चाहत भी
कितनी बड़ी होती है
बिना किसी सहारे के भी
उम्मीदों पे खड़ी होती है
प्यार की ज़िंदगी ये मेरी
बस घड़ी दो घड़ी होती है
चमकते चेहरों की यादें
तस्वीरों में जड़ी होती है