रविवार, 12 जनवरी 2025

नज़र...

इक नज़र उठ रही है 
उठ के झुक जाने को
झुकी नज़र बैठी है जैसे 
फ़िर से उठ जाने को

आदत...

ये जीवन भी कैसा जीवन है 
इसको जीना भी कैसी आदत है
यहाँ जीने की बोली लगती है
अपनी खुशियाँ ही इनकी लागत है