चल एक बार ज़रा फ़िर से तो चल
जल एक बार ज़रा फ़िर से तो जल
चल फ़िर वहीँ, जहाँ से
हम साथ चले थे कभी
जल फ़िर वहीँ, जहाँ पे
रोशनी बिखेरी थी कभी
चल फ़िर से हम एक साथ चलेंगे
रोशनी के लिए फ़िर एक साथ जलेंगे
राह अंधेरी थी तो क्या
हौसलों की तपिश से रोशन तो की थी
सफ़र लंबा था तो क्या
साथ चलके उसे छोटा भी तो किया था हमने
कुछ ख्वाब कुछ ख़यालात
कुछ अरमान थे पाले हमने
वक़्त और हालात के हाथों ने
जो हमसे जुदा थे कर डाले
अब जो मिले हैं फिर से हम ऐ ग़म ए जिंदगी
चलने जलने को फिर से हम हैं तैयार ए जिंदगी