विधवा हुई कौमें कई, उजड़ गये सुहाग
बुझाते भी जो ना बने, कुछ ऐसी भड़की आग
ऐसी भड़की आग, हो गया सब कुछ स्वाहा
मिल ना सका कुछ भी, जो भी था चाहा
कौमें इंसानियत की और उस जज़्बात की
आधे-अधूरे से किसी प्यार के इज़हार की
आग फैली लालच हवस और बे-ईमान की
अब तो है बस प्रतीक्षा न्याय के प्रहार की
