मन में गर कोई खराब
ख़यालात घर कर जाए
लाख करो कोशिश
बावज़ूद ना निकल पाए
वो खराब ख़याल एक
खुरदुरी कमीज के माफ़िक है
वो कमीज जितना जिस्म से सटेगी
उतना ही निशान डालती जाएगी
फ़िर भी ना उतारा गया गर उसको
तो ज़ख्म भी पैदा कर जाएगी
उसी माफ़िक खराब खयाल
आपके मन से जितना सटेगा
वो भी उतना ही ज़ख्म देगा
तो इस खयाल को अपना लिबास मत बनाओ
खुरदुरी कमीज़ की मानिंद उतार फेंको इसे
ये खुरदरे ख़याल
कभी मखमली अहसास ना दे सकेंगे
अलबत्ता खुरदरे हालात तो हो सकते हैं
खुरदरे वो मार्ग भी हो सकते हैं
जिनपे चलते तो हैं पर
सपना मखमल का लेकर
किन्तु कोशिशों से उसे
साकार तो कर सकते हैं
लेकिन खयालों को कभी
खुरदुरा ना होने देना है
खयाल खुरदरे हुए तो रिश्ते
भी मुलायम कैसे रहेंगे