skip to main
|
skip to sidebar
Swadesh Gaurav (स्वदेश गौरव)
Somu thoughts, some words, some emotions.. please come, travel with me..
शनिवार, 28 अक्टूबर 2023
चुप....
वो चुप रहते हैं
तो क्या लगता है वो बोलते नहीं
बोलते बहुत हैं
मगर आप उन्हें सुनते नहीं
बोलती हैं आँखें
बोलती है उनकी काया
छलकता है बहुत कुछ
पर आप कुछ समझते ही नहीं
बरसना....
वो
उमड़ते घुमड़ते
कौंधते फिरते हैं
पर..
बरसते नहीं
एक प्यासी धरती
तो मिले ज़रा
फ़िर देखना तुम
बरसना उनका..
आस....
फखत एक आस है
जो जीना मुझे सिखाती है
महज एक बात है
जो कहना अभी बाकी है
गीला....
गीला हुआ,
फ़िर सूख ना सका मैं कभी,
कुछ इस क़दर
तेरे प्यार ने भिगोया है मुझे
आज़ादी....
जाने कितनों के शीष कटे
चाहे जितने ही जुल्म हुए
कितने अपनों के लहू बहे
फ़िर भी ना उनके शीष झुके
हँस हँस के चूमा फंदों को
वन्दे भारत के उद् घोष लगे
भूलें ना कभी भी हम उनको
कारण जिनके आज़ादी पाई है
फ़िर से....
फ़िर से जाग उठा वो
फ़िर से सो जाने को
फ़िर से ये सूरज क्यों उगा
फ़िर से शाम डूब जाने को
फ़िर से याद आई मुझे
फ़िर से उसे भूल जाने को
फ़िर रहा हूँ भटकता सा मैं
कहीं मिलता क्यों ये चैन नहीं
छाई ये जाने कैसी बेताबी है
फ़िर भी ना मिलती वो रैन कहीं
मैं चला...
जब से जो मैं यूँ चला
फ़िर ना मैं रुका कहीं
शुरु हुआ जो ये सिलसिला
फ़िर ना ये थमा कहीं
उलझन....
उलझन ये उलझ गई सी है
साँसों में साँस सुलग गई सी है
ख्वाब जो चला इन आँखों में
दिल में वो सूरत उतर गई सी है
हवा चली....
जब जाने की बात चली
फिर जाने क्यों आह चली
ना रुत बदली ना बदली रीत
फ़िर जाने कैसी ये हवा चली
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023
अनकही....
अनकही बातें
जब कही जाती हैं
तो
दासताँ होती है
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023
ज़िन्दगी क्या...
ज़िन्दगी एक सज़ा है
तो उसमें मज़ा क्यों है
और गर एक मज़ा है
तो फ़िर ये सज़ा क्यों है
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
फ़ॉलोअर
ब्लॉग आर्काइव
►
2026
(9)
►
अक्टूबर
(2)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(3)
►
मार्च
(1)
►
फ़रवरी
(1)
►
2025
(12)
►
नवंबर
(1)
►
अक्टूबर
(1)
►
अगस्त
(3)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(1)
►
मई
(1)
►
मार्च
(1)
►
जनवरी
(2)
►
2024
(10)
►
दिसंबर
(1)
►
सितंबर
(5)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(1)
►
अप्रैल
(1)
▼
2023
(21)
►
नवंबर
(2)
▼
अक्टूबर
(11)
चुप....
बरसना....
आस....
गीला....
आज़ादी....
फ़िर से....
मैं चला...
उलझन....
हवा चली....
अनकही....
ज़िन्दगी क्या...
►
जुलाई
(1)
►
जून
(2)
►
मई
(2)
►
मार्च
(2)
►
जनवरी
(1)
►
2022
(13)
►
दिसंबर
(1)
►
जुलाई
(1)
►
जून
(2)
►
मई
(5)
►
मार्च
(1)
►
फ़रवरी
(2)
►
जनवरी
(1)
►
2021
(11)
►
दिसंबर
(1)
►
नवंबर
(1)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(1)
►
मई
(1)
►
अप्रैल
(1)
►
जनवरी
(4)
►
2020
(12)
►
अक्टूबर
(1)
►
अगस्त
(1)
►
जून
(10)
►
2009
(4)
►
मार्च
(4)
मेरे बारे में
Swadesh Gaurav
हर एक शख़्स का अन्दाज़-ए-बयाँ होता है, कभी-कभी वो खामोशी से कहा होता है। जो आँखें पढ़ती हैं खामोशी के भी लफ़्ज़ों को, ऐसी आँखों से वास्ता अब कहाँ होता है।।
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें