गुरुवार, 13 मई 2021

पाप चुने थे...

आज की तारीख अगर ये, तारीख ही ना होती,

दुनिया ये सारी अपनी, ऐसे यूँ बेगानी ना होती।

छोटे छोटे तब पाप चुने थे, चुन के रक्खे गठरी में,

उस गठरी के बोझ तले अब, ना यूँ साँसें घुटती होती।

बेबस और लाचार बहुत हम, दूर हैं बैठे अपनों से,

मर ही जाते अब तक हम, गर तेरी ये आस ना होती।

सोमवार, 5 अप्रैल 2021

गुज़ारिश...

अरमानों की गुज़ारिश हमसे क्या हुई
अहसासों की आज़माइश शुरू हो गई

अनमने से मन से हसरतों को जो देखा 
बुझे दिल की ख्वाहिश फिर शुरू हो गई 

सोमवार, 11 जनवरी 2021

माँ....

 देखती हैं तेरी आँखें आज भी मुझको,

आ जाओ ना माँ, फिर से मेरा दीदार करो।

रू-ब-रू ज़िन्दगी...

आज फ़िर हालातों से जुझारू था वो,
आज फ़िर हौसलों पे उतारू था वो। 

कल का देखा दिखाया सा, कल पर भारी,
आज फ़िर ज़िन्दगी से रू-ब-रू था वो।।

बैठे थे...

अरमानों को ऐंठे बैठे थे, 
जज़्बात दबोचे बैठे थे।

जामों का चला जो दौर और,
वो बाँहों को समेटे बैठे थे।।

अन्दाज़-ए-बयाँ...

हर एक शख़्स का अन्दाज़-ए-बयाँ होता है,

कभी-कभी वो खामोशी से कहा होता है।

जो आँखें पढ़ती हैं खामोशी के भी लफ़्ज़ों को,

ऐसी आँखों से वास्ता अब कहाँ होता है।।

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

साँस...

साँसों का साया सिमटता सा है,
आँखों का लावा पिघलता सा है।

सन्नाटा सा है क्यों छाया भरी भीड़ों में?
दिल का दरिया उमड़ता सा है।।