skip to main
|
skip to sidebar
Swadesh Gaurav (स्वदेश गौरव)
Somu thoughts, some words, some emotions.. please come, travel with me..
शनिवार, 29 जुलाई 2023
वाक़िआ...
हिदायत उनको क्या दी, वो परेशाँ हो गए,
फ़ासले ये तेरे-मिरे फिर दरमियाँ हो गए।
छोटी-छोटी ही तो थीं बातें अपनी,
न जाने कब बढ़के वाक़िआ हो गए।
सोमवार, 19 जून 2023
भरी आँखें...
जिन आँखों में भरा हो पानी तेरे प्यार का
उन आँखों के साए से न दूर कभी जाना
हर कोई नहीं रखता दिल में इतनी वफ़ा,
जो मिले ऐसा कोई, उसे यूँ न गँवाना।
शुक्रवार, 16 जून 2023
खुशबू...
ख़ुशबू ये तेरी मैं सूँघ लेता हूँ,
तू नहीं है मगर तुझे चूम लेता हूँ।
बंद तो पड़े हैं मेरे सारे दरवाज़े,
फिर भी उन राहों पे मैं घूम लेता हूँ।
रविवार, 28 मई 2023
एक ही ख्वाब...
देखा देखा सा दिखता है
जाना जाना सा लगता है
अजनबी सा तो है मगर
मुझे हमसाया सा लगता है
एक ही ख्वाब ये मेरा
मुझे रोज़ सताता क्यों है
भूलकर जो सब
सोना चाहूँ मैं कभी
ख्वाब फ़िर से ये मेरा,
मुझे जगाता क्यों है
शनिवार, 20 मई 2023
साथ तन्हा...
गुज़र रही है ये ज़िंदगी बस यूँ ही,
कुछ तेरे साथ, कुछ तन्हा-तन्हा।
हिसाब क्या करूँ मैं अपने दिनों का,
कुछ रोशन-रोशन, कुछ धुँधला-धुँधला।
गुरुवार, 30 मार्च 2023
हैराँ परेशाँ...
हम हैराँ से हैं बैठे
वो परेशाँ क्यूँ हैं
पास तो हैं मेरे
फासला फ़िर ये
दरम्यान क्यूँ है
ज़िन्दगी दो चार दिन ही क्या गुज़री
जैसे गुज़र ही गई इक उमर, अब
फिर जीने का ये हौसला क्यूँ है
लब थे जो गाते फिरते, बन्द
अब ये ज़ुबाँ क्यूँ है
दिया और सूर्य...
बुझते हुए दिए
सूर्योदय की प्रतीक्षा
प्रतिपल करते हैं।
जल्द हो उदय सूर्य का
और उन्हें जलने से
मुक्ति मिले।
सूर्य का उदय
अवश्य होगा,
अपने प्रकाश से
जगत को आलोकित
अवश्य करेगा।
यह विश्वास ही
उन दियों में समाहित हो जाता है,
जब ढलती शाम में
तेल और बाती डालकर
उनमें अग्नि प्रज्वलित की जाती है।
उन्हें पता है—
यह तम पूर्णतः हटेगा,
सवेरा अवश्य होगा।
तब तक उन्हें ही
जलना होगा,
अंधकार में
उम्मीद की लौ
जगाए रखनी होगी।
इसी विश्वास पर ही
तो जीवन चलायमान है।
हमें भी उस दीप से
प्रेरणा लेनी है,
उसकी भाँति ही
निरंतर जलते रहना है।
जब-जब हमारे जीवन में
अंधकार हो हावी,
तब-तब आशा और विश्वास का
तेल और बाती
डालकर जीवन की लौ
प्रज्वलित रखनी है।
अंधकार जितना गहरा होगा,
उतना ही उज्ज्वल सवेरा होगा।
यही प्रकृति का नियम है।
तो आओ,
हम भी दीपक की भाँति जलकर
अपने अँधेरे समय को
रोशन रखें,
और भोर के उस सूर्य की
प्रतीक्षा करें।
ॐ सूर्याय नमः
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
फ़ॉलोअर
ब्लॉग आर्काइव
▼
2026
(9)
▼
अक्टूबर
(2)
संगीत...
रिसता पानी...
►
जुलाई
(2)
►
जून
(3)
►
मार्च
(1)
►
फ़रवरी
(1)
►
2025
(12)
►
नवंबर
(1)
►
अक्टूबर
(1)
►
अगस्त
(3)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(1)
►
मई
(1)
►
मार्च
(1)
►
जनवरी
(2)
►
2024
(10)
►
दिसंबर
(1)
►
सितंबर
(5)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(1)
►
अप्रैल
(1)
►
2023
(21)
►
नवंबर
(2)
►
अक्टूबर
(11)
►
जुलाई
(1)
►
जून
(2)
►
मई
(2)
►
मार्च
(2)
►
जनवरी
(1)
►
2022
(13)
►
दिसंबर
(1)
►
जुलाई
(1)
►
जून
(2)
►
मई
(5)
►
मार्च
(1)
►
फ़रवरी
(2)
►
जनवरी
(1)
►
2021
(11)
►
दिसंबर
(1)
►
नवंबर
(1)
►
जुलाई
(2)
►
जून
(1)
►
मई
(1)
►
अप्रैल
(1)
►
जनवरी
(4)
►
2020
(12)
►
अक्टूबर
(1)
►
अगस्त
(1)
►
जून
(10)
►
2009
(4)
►
मार्च
(4)
मेरे बारे में
Swadesh Gaurav
हर एक शख़्स का अन्दाज़-ए-बयाँ होता है, कभी-कभी वो खामोशी से कहा होता है। जो आँखें पढ़ती हैं खामोशी के भी लफ़्ज़ों को, ऐसी आँखों से वास्ता अब कहाँ होता है।।
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें