गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

रिसता पानी...

क्यों ना पानी वहाँ कम होगा
रिसना ना जब यहाँ बंद होगा

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

सितारे...

मत समझ सितारे सारे उधर ही हैं पास तेरे,
एक नज़र तो डाल इधर, एक आसमाँ इधर भी है।

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

बुझे तीर...

हम बुझे तीर हैं, मगर याद रहे—
ज़िंदगी के ज़हर में बुझे हैं।

मत खेल हमें खिलौना समझकर,
चुभ गए तो जान पर बन आएगी।

गुरुवार, 4 जून 2026

निगाह-ए-यार...

निगाह-ए-यार थी, ये ख़ुदा का नज़राना था,
वफ़ा की आमद थी, खुशियों का अफ़साना था।

तेरे मुस्तकिल मिज़ाज के हम क़ायल थे,
हमारा वक़्त भी ज़ालिम, ग़ज़ब शायराना था।

टुकड़े...

टुकड़ों में जिंदगी मिलती है 
टुकड़ों में लम्हे चुराते हैं..
टुकड़ों में बात होती है 
टुकड़ों में साथ बिताते हैं...

बुधवार, 3 जून 2026

ऑफिस...

राह-ए-ऑफिस थी, हमें चलना था
मंज़िल तो ना थी ये, पर पहुँचना था

ख़्वाब घर पर ही कहीं रख आए थे,
सिर्फ़ जिस्मों को दफ़्तर पहुँचना था।

गुरुवार, 19 मार्च 2026

चलोगे ना...

कहीँ दूर.. बहुत दूर...

पेड़ों की ठंडी छांव में,
पहाड़ों की ऊँची चोटियों पर,
उन हसीन वादियों में,
कल-कल करती नदी के किनारे,
पंछियों के मधुर कलरव में..

ऊपर नीला आसमाँ,
टिमटिमाते सितारों से सजा,
नीचे हरियाली और पानी..

वहीं कहीं दूर..
बहुत दूर....

जहाँ वक़्त भी ठहर-सा जाए, 
और ख़ामोशी भी गुनगुनाए..

चलोगे तो ना...