शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

चुप....

वो चुप रहते हैं
तो क्या लगता है वो बोलते नहीं
बोलते बहुत हैं
मगर आप उन्हें सुनते नहीं
बोलती हैं आँखें
बोलती है उनकी काया
छलकता है बहुत कुछ
पर आप कुछ समझते ही नहीं

बरसना....

वो 
उमड़ते घुमड़ते 
कौंधते फिरते हैं
पर..
बरसते नहीं

एक प्यासी धरती 
तो मिले ज़रा
फ़िर देखना तुम 
बरसना उनका..

आस....

फखत एक आस है
जो जीना मुझे सिखाती है
महज एक बात है
जो कहना अभी बाकी है

गीला....

गीला हुआ,
फ़िर सूख ना सका मैं कभी,
कुछ इस क़दर
तेरे प्यार ने भिगोया है मुझे

आज़ादी....

जाने कितनों के शीष कटे
चाहे जितने ही जुल्म हुए
कितने अपनों के लहू बहे
फ़िर भी ना उनके शीष झुके
हँस हँस के चूमा फंदों को
वन्दे भारत के उद् घोष लगे
भूलें ना कभी भी हम उनको
कारण जिनके आज़ादी पाई है

फ़िर से....

फ़िर से जाग उठा वो
फ़िर से सो जाने को
फ़िर से ये सूरज क्यों उगा
फ़िर से शाम डूब जाने को
फ़िर से याद आई मुझे 
फ़िर से उसे भूल जाने को
फ़िर रहा हूँ भटकता सा मैं
कहीं मिलता क्यों ये चैन नहीं 
छाई ये जाने कैसी बेताबी है
फ़िर भी ना मिलती वो रैन कहीं

मैं चला...

जब से जो मैं यूँ चला
फ़िर ना मैं रुका कहीं
शुरु हुआ जो ये सिलसिला
फ़िर ना ये थमा कहीं