पत्थरों से प्यार क्यों है?
दिल सदा से शान्त था पर
आज ये इज़हार क्यों है?
यूँ भटकता फ़िर रहा हूँ
थक गया पर चल रहा हूँ
सूना सूना था सफर फिर
राह ये गुलज़ार क्यों है?
पाँव में छाले पड़े हैं
राह में कांटें बड़े हैं
जिंदगी के रास्तों पर
आह ये ठहराव क्यों है?
गीत नदियों का सुना सब
शोर पंछी का सुना पर
दिल मचलता तो मगर ये
दर्द का दोहराव क्यों है?
धड़कनें यह पूछती हैं
पत्थरों से प्यार क्यों है?
